लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- अगर आपको भवन बनाने के लिए मिस्त्री व मजदूर की जरूरत है तो अब चौराहे, लेबर अड्डों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मोबाइल डिजिटल एप पर जाकर बुला सकेंगे। श्रम विभाग ने इसके लिए पहल करते हुए मोबाइल ऐप लांच किया है। इस ऐप पर प्रशिक्षित कारीगरों और मजदूरों का पंजीकरण किया जा रहा है। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने एक नई और आधुनिक पहल करते हुए यूपीबीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। इस मोबाइल ऐप के जरिए लेबर अड्डों का पूरी तरह से डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इससे श्रमिकों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को भी उनकी जरूरत के मुताबिक कुशल और प्रशिक्षित कारीगर आसानी से उपलब्ध हो ...