वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। मोबाइल एसेसरीज के व्यापारी से 37 हजार रुपये साइबर ठगी हुई है। नक्खी घाट के आकाश कुमार गुप्ता ने जैतपुरा थाने में तहरीर दी है। आकाश की जलालीपुरा में मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। 5 मार्च को दीपक नाम का व्यक्ति आया और पिता की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। कहा कि 'बैंक बंद हो गया है। मैं आपके खाते में पैसा मंगा देता हूं। आप मुझे नगद दे दीजिये। उसने आकाश के खाते में 37,400 रुपये मंगाए स्क्रीन शाट भी दिखाया। उसकी बातों के आकर आकाश ने 37 हजार नगद दे दिये। उसने शेष चार सौ का सामान लिया। दूसरे दिन आकाश रुपये निकालने गया तो पता चला कि 37,400 रुपये होल्ड कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...