मधुबनी, अप्रैल 11 -- रामलखन यादव लखनौर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव ने धरावती हाई स्कूल पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की जनगणना पूर्ण रूप से मोबाइल एप के द्वारा डिजिटल मोड में होगा। उन्होंने जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए कार्यपालक सहायक,डाटा ऑपरेटर एवं फील्ड ट्रेनर के साथ गहन समीक्षा की। इसमें लखनौर, झंझारपुर, अंधराठाढ़ी, नगर परिषद झंझारपुर एवं मधेपुर प्रखंड के चार्य पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से डाटा ऑपरेटर और फील्ड ट्रेनर के तकनीकी रूप से समन्वय स्थापित करने की समीक्षा की गई। एसडीओ ने कहा कि 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण के लिए डाटा ऑपरेटर को पीपीटी उपलब्ध करा दिया गया है।सभी ट्रेनर को निर्देश दिया गया कि...