शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- रोजगार सेवकों को मोबाइल उपलब्ध न होने की समस्या पर सेवकों ने एक बार फिर बीडीओ से मुलाकात कर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद बीडीओ ने सभी सचिवों को निर्देशित किया था कि रोजगार सेवकों को उच्च कोटि का मोबाइल उपलब्ध कराया जाए। तय समय सीमा के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मोबाइल न मिलने पर शनिवार को रोजगार सेवक दोबारा कार्यालय पहुंचे। सेवकों में अतीक खान, मनोज वर्मा, श्याम सिंह, लालाराम और रघुवीर सहित अन्य मौजूद रहे। विकासखंड अधिकारी ओमप्रकाश ने आश्वासन दिया कि सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सभी रोजगार सेवकों को मोबाइल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.