धनबाद, मार्च 11 -- शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को ट्राइ भारत सरकार के सौजन्य से टेलीफोन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएमएमएम सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मुखर्जी ने ट्राइ भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में किए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। इंटरनेट स्पीड टेस्ट पर चर्चा की गई। कहा कि इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए ट्राइ डीएन द एप ट्राइ माइ कॉल एप का निर्माण किया गया है। मौके पर छात्र-छात्राओं से टेलीफोन से संबंधित कइ सवाल पूछे गए। सवालों का संतोषजनक जवाब देनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया। व्यवस्थापक रामानुज प्रसाद, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.