रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अप्रैल का अंतिम सप्ताह मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आया है। सैमसंग, वीवो, रियलमी, ओप्पो और मोटोरोला सहित लगभग सभी प्रमुख कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में 2000 से 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। कुछ मिड रेंज और प्रीमियम मॉडलों में यह वृद्धि 5000 रुपये से भी अधिक देखी गई है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डाला है और खरीदारी की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस मूल्य वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात का बड़ा असर है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके चलते सामान की ढुलाई महंगी हो गई है। समुद्री और हवाई परिवहन की लागत बढ़ने से कंपनियों का खर्च बढ़ा है। जिसका बोझ अब ग्राहकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.