मोबाइल ई-सेवा वैन का आज उद्घाटन करेंगे सीजेआई
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) और न्याय विभाग के साथ मिलकर, शुक्रवार को 26 मोबाइल ई-सेवा वैन को हरी झंडी दिखाएगी। इन वैन का मकसद दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में ई-कोर्ट सर्विस, कानूनी मदद और विवाद सुलझाने की सुविधाएं पहुंचाना है। ई-कमेटी के संरक्षक-प्रमुख और भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन परिसर में एक समारोह में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर ई-कमेटी के चेयरमैन जस्टिस विक्रम नाथ, कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और ई-कमेटी के वाइस चेयरमैन जस्टिस अंजनी कुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- मोबाइल ई-सेवा वैन का आज उद्घाटन करेंगे सीजेआई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.