मोबाइल-आधार के बिना इलाज ठप, अस्पताल से लौटे मरीज
औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू होने के बाद सोमवार को मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के अभाव में दर्जनों मरीज पंजीकरण नहीं करा सके और बिना इलाज के ही मायूस होकर लौट गए। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही सैकड़ों की संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंच गए। पंजीकरण कक्ष के बाहर लंबी कतारें लग गईं और कहीं-कहीं धक्का-मुक्की व कहासुनी की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल के गार्डों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को करीब 435 मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई मरीजों के पास न तो मोबाइल था और न ही आधार कार्ड, जिसके चलते उनका पर्चा नहीं बन सका। अरविंद सिंह, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.