देवघर, मई 30 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मोहल्ला निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 96 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी है। पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार बंधा मोहल्ला निवासी रोहित शर्मा फास्ट फूड की दुकान चलाता है। बताया है कि शुक्रवार देर रात अपनी दुकान में दुकानदारी के साथ मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था। यह भी पढ़ें- खाते से 95 हजार रुपये निकाले घटना का विवरण उसी दौरान अचानक मोबाइल अपडेट होने लगा। कुछ देर बाद मोबाइल सामान्य हो गया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 96 हजार रुपए किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। बताया कि खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का अहसास हुआ। उसके बाद अपने स्तर से जानका...