फरीदाबाद, मार्च 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। मोबाइल फोन अपडेट होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना में शिकायत देकर जांच की मांग की है। गांव मोहना निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च को उसका मोबाइल फोन अपने आप अपडेट होने लगा और कुछ देर बाद बंद हो गया। थोड़ी देर बाद फोन अपने आप चालू हो गया। इसके बाद जब उसने अपने भाई को पैसे भेजने का प्रयास किया तो ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया। बैंक बैलेंस चेक करने पर पता चला कि सुबह करीब 9:52 बजे उसके एसबीआई खाते से 20 हजार रुपये कट चुके हैं। पीड़ित ने इस मामले में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.