मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हुआ और खाते से उड़ गए 98 हजार
देहरादून, मई 31 -- देहरादून। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। सी-ब्लॉक रेसकोर्स निवासी 74 वर्षीय अचलानंद चंदोला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की दोपहर करीब दो बजे वह घर पर ही थे। अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और कुछ देर बाद खुद ही चालू हो गया। कुछ समय बाद जब उन्होंने फोन देखा तो उनके नंबर पर बैंक खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया हुआ था। जबकि उन्होंने किसी को कोई पेमेंट नहीं किया था। ठगी का शक होने पर पीड़ित बैंक पहुंचे। मैनेजर ने बताया कि उनके खाते से यह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। यह भी पढ़ें- मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हुआ और खाते से उड़ गए 98 हजार अज्ञात ठगों ने बिना उनकी जानकारी के इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से यह रकम निकाली है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.