मोबाइल, इंटरनेट का प्रयोग मनोरंजन तक सीमित न रखें युवा
मैनपुरी, फरवरी 26 -- कस्बा नवीगंज स्थित लोक निर्माण भवन में गुरुवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जन चौपाल में आयोग के सदस्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने में भी करें। जानकारी के अभाव में कई पात्र युवा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.