हाथरस, मई 24 -- हाथरस, संवाददाता। मोबाइल ठीक कराने जा रहे कार सवार युवक पर अचाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के हाथरस-जलेसर मार्ग पर रूद्रपुर मोड के निकट गोली चला दी। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया। गोली से कार का शीशा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के बरेगांव निवासी अपिर्त अग्निहोत्री पुत्र नीतेश कुमार अग्निहोत्री अपनी स्विफ्ट कार से बेरगांव से हाथरस जंक्शन की ओर जा रहे था। वह अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए जा रहे था। रुद्रपुर मोड़ के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- दो दिन बाद भी गोली कांड का नहीं मिला सुराग गोली सीधे कार के शीशे में लगी। जिससे शीशा टूट गया, लेकिन अर्पित को कोई चोट नहीं आई। वारदात की स...