बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- पहासू खुर्जा मार्ग पर दीघी के पास फेरी लगाकर पहासू लौट रहे युवक को अनियंत्रित केंटर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।केंटर चालक गाड़ी को बिजलीघर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केंटर को कब्जे में ले लिया है।पहासू के मोहल्ला भूप नगर नई बस्ती निवासी बबलू(40) पुत्र चंद्रपाल गांवों में फेरी लगाकर चूरन चटनी बेचकर परिवार का पोषण करता था। बुधवार को रोज की तरह मोपेड पर फेरी लगाने के बाद पहासू लौटने के दौरान दीघी के पास खुर्जा की ओर से आ रही अनियंत्रित केंटर की टक्कर से बबलू गम्भीर घायल हो गया। सर से अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक को अस्पताल लेकर पहुँची। बबलू की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुची पत्नी तथा छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने कागज़ी करवाई कर शव को पोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.