संभल, फरवरी 23 -- जनपद बदायूं के गांव ओरछी निवासी मूलचंद शनिवार रात मोपेट से शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह आसफपुर सिसरका मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने मोपेड सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दौसी में भर्ती करा दिया। जहां प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.