अलीगढ़, अप्रैल 18 -- मडराक, संवाददाता। मोपेड सवार घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी, इस दौरान युवक के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को हिरासत में ले लिया है। चालक फरार है। जनपद हरदोई पिहारी थाना क्षेत्र के गांव मंसूर नगर निवासी मृतक दीपांशु 20 वर्ष पुत्र अमर सिंह के साथ गांव के ही करीब ढाई सौ लोग मडराक क्षेत्र में आगरा रोड के किनारे झुग्गी में रहकर खेल-खिलाैना बेचकर गुजर बसर करते हैं। शुक्रवार की सुबह सात बजे मृतक दीपांशु मोपेड द्वारा दांतों का मंजन लेकर लौट रहा था। इसी बीच रोडवेज बस का अगला पहिया युवक के पेट पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कानपुर डिपो की रोडवेज बस को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.