बलिया, अप्रैल 8 -- रतसर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार को मोपेड और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान बहादुरपुर कारी निवासी 60 वर्षीय अमरनाथ वर्मा के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार पकड़ी गांव निवासी कृष्ण शर्मा को मामूली चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.