गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ओढ़ेया गांव निवासी 29 वर्षीय अभय गुप्ता सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभय अपने घर से आटो पर सवार होकर श्रीबंशीधर नगर जा रहा था। उसी दौरान वह आटो में किनारे बैठा हुआ था। तभी चितरी गांव के समीप पीछे से आए एक मोपेड सवार ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभय गिरकर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...