मोपेड और बाइक में भिड़ंत से वृद्ध की मौत
कानपुर, मई 30 -- सरसौल। महाराजपुर के करबिगवां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास मोपेड और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बिल्हौर के गदनपुर निवासी 30 वर्षीय गोविंद शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल खरौली फतेहपुर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से फतेहपुर के अवसेरीखेड़ा अभयपुर निवासी 72 वर्षीय बच्ची लाल अपनी मोपेड से आ रहे थे। महाराजपुर के करबिगवां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास दोनों वाहनों को भिंड़त हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरसौल सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोविन्द की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.