गया, अप्रैल 2 -- बांकेबाजार थाने के मोनेयां गांव में मारपीट की आरोपी हेमंती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बांकेबाजार थाना कांड संख्या 61/26 के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मोनेयां गांव के अरविंद प्रसाद ने अपनी बकरी हेमंती देवी के खेत में जाने के बाद गांव की हेमंती देवी, उसके पति सियाराम प्रसाद और पुत्र राहुल कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में बांकेबाजार के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में हेमंती देवी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...