देवरिया, सितम्बर 19 -- भलुअनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के भलुअनी उपनगर में मनीष सिंह मोनू की चाकू मारकर हुई हत्या के बाद शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य भाजपा नेता भलुअनी पहुंच परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की भी बात कही। यह भी पढ़ें- Deoria News: जिले में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं, पुलिस परेशानहत्या का विवरण भलुअनी उपनगर के रहने वाले मनीष सिंह मोनू की 10 सितंबर की रात चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर भलुअनी राकेश राय, एक दारोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी चाइना क...