गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। हत्या के आरोप में राजस्थान की जेल में ढाई साल से बंद गोरक्षक मोनू मानेसर जमानत मिलने के बाद शनिवार रात को गांव मानेसर में पहुंचा। ग्रामीणों और गोरक्षकों ने फूल-मालाओं और ढोल नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। वकील मोना लीसा के मुताबिक मोनू मानेसर को राजस्थान न्यायालय से जमानत मिल गई है। जब तक ट्रायल चलेगा, तब तक मोनू जमानत पर हैं। फरवरी, 2023 में राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के रहने वाल नासिर और जुनैद का अपहरण हुआ था। 15 फरवरी को इन्हें जिंदा जलाने का आरोप गोरक्षकों पर लगा था।16 फरवरी को भिवानी से दोनों युवकों के जले शव बोलेरो में मिले थे। मृतकों के परिजनों ने मोनू मानेसर और उसके साथियों पर हत्या के आरोप लगाए थे। राजस्थान के थाना भरतपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। मई, 2023 में रा...