गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गोरक्षक मोहित उर्फ मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में मोनू मानेसर ने थाना प्रभारी मानेसर को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मोनू मानेसर ने पुलिस शिकायत में बताया कि एक अगस्त की देर उसका भाई रोहित उसके नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग कर रहा था। इसी दौरान सैफ अली खान नामक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर ऑडियो कॉल कर धमकियां दीं। आरोपी ने दावा किया कि वह पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने इस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक व आतंकी नेटवर्क का नाम लेकर भयभीत करने का प्रयास किया और स्पष्ट रूप से कहा कि वह जल्द ही मोनू मानेसर को 100 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर देगा。 यह भी पढ़ें- '100 गोलियां मारेंगे, बम से ...