शामली, मई 4 -- कांधला। क्षेत्र के गांव जसाला में हुए मोनू कश्यप हत्याकांड के बाद राजनीति गरमा गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और कैराना विधायक नाहिद हसन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने परिजनों को निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा और आर्थिक सहायता दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। क्षेत्र के गांव जसाला में हुए मोनू कश्यप हत्याकांड के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और कैराना विधायक नाहिद हसन ने ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान के साथ पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से विस्तार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद व विधायक भाई बहन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं...