शामली, अप्रैल 27 -- कांधला। संदिग्ध परिस्थितयों में पैर कटने के बाद हुई जसला निवासी युवक मोनू कश्यप की मौत के मामले में परिजन षडयंत्र के तहत हत्या का आरोप लगा जांच की मांग कर रहे है। इसको लेकर कश्यप समाज का आंदोलन अब सोशल मीडिया पर जोर पकड़ गया है। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाज के लोगों ने 27 अप्रैल को एसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की संदिग्ध मौत के मामले में कश्यप समाज का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बता दे की थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास बीते मंगलवार सुबह एक युवक का कटा हुआ पैर और बेहोश हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्...