सहारनपुर, अप्रैल 24 -- तीतरों संवाददाता। नारायण जनता इंटर कॉलेज महंगी की छात्रा मोनिका प्रजापति ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया है। मोनिका के पिता मुकेश कुमार प्रजापति भट्टे पर मुनीम का काम करते हैं। मोनिका के बड़े भाई भी ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करते हैं। छोटी बहन सातवीं कक्षा की छात्रा है। मोनिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा टीचर्स को देती है। मोनिका ने बताया कि उन्होंने यह सफलता 5 से 6 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई कर हासिल की है। मोनिका ने बताया कि कॉलेज उनके घर से तीन किलोमीटर दूर है। यह भी पढ़ें- नगीना के मुनीर अंसारी ने हाई स्कूल में जिले में हासिल की पांचवीं रैंक सुबह के समय उन्हें तैयार होकर कॉलेज के लिए निकलना पड़ता था। मोनिका प्रजापति का उद्देश्य यूपीएससी परीक्षा म...