ग्रेटर नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा में शादी के महज तीन महीने बाद ही नवविवाहिता मोनिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले ने हर किसी को हैरान किया हुआ है। दादरी में 7 मई को 22 वर्षीय मोनिका का एक सुनसान इलाके में अधजला शव मिला था। इस मामले में मोनिका के पति अनुज चौहान और ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में अब ससुराल वालों का साथ देने के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी की पहचान 22 वर्षीय करण रावल उर्फ कन्नू के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कन्नू ने भी अनुज चौहान और उसके परिवार की इस हत्याकांड में कथित तौर पर मदद की थी।पुलिस ने अबतक क्या-क्या बताया टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह के ने बताया है कि कन्नू अनुज और अन्य आरोपियों के साथ उस जगह गया ...