नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में हुई विवाहिता मोनिका नागर की मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। परिजनों की शिकायत पर दादरी पुलिस से प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर की गई है। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान ने बरोला निवासी मोनिका नागर से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग संपत्ति बेचने के लिए मोनिका पर दबाव बना रहे थे। सात मई की दोपहर मोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को जंगल में ले गए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्ट...