बेगुसराय, जून 10 -- नावकोठी,निज संवाददाता। चर्चित मोना झा हत्याकांड में फरार चल रहे एक विधि विरुद्ध बालक ने लगातार पुलिस दबिश के बाद बुधवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला नावकोठी थाना कांड संख्या 57/2026 से संबंधित है। एक अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार बभनगामा निवासी चमरू साव के पुत्र नीतीश कुमार, जो विधि विरुद्ध बालक है। लंबे समय से मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और दबिश दे रही थी। पुलिस कार्रवाई के बढ़ते दबाव के कारण उसने 10 जून 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि न्यायालय में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधि सम्मत अग्रिम...