मोना झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेगुसराय, अप्रैल 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पुलिस ने पहसारा के बहुचर्चित मोना झा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्राथमिकी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ टायगर के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि 31 मार्च को बदमाशों ने सेहमानी गाछी स्थित एक सुनसान डेरा में मोना झा की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में रजनीश कुमार पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- मोना झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पहसारा चौक के निकट से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या के दिन मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.