मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न, बांटी मिठाई
गंगापार, अक्टूबर 3 -- रामपुर खास से लगातार तीन बार विधायक रहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर फूलपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। शनिवार को चन्दौहां गांव में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सफल कार्यकाल और संगठन की मजबूती की कामना की। देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष निशा सिंह, महामंत्री सुनील पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी, केशव चंद्र, पुष्पा चौधरी, रीता, राम संजीवन आदि रहे। यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव में कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण, दलित और मुसलमान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.