इंदौर, अप्रैल 13 -- महाकुंभ से चर्चित हुई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की कहानी में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। फरमान खान से शादी के बाद शुरू हुए विवाद के बीच उस समय लोग हैरान रह गए जब एक वीडियो में दावा किया गया कि मोनालिसा भाग गई। खुद को फरमान बताते हुए एक शख्स ने वीडियो वायरल किया था। हालांकि बाद में उसने स्वीकार किया कि यह वीडियो फर्जी है और मनोरंजन के लिए उसने ऐसा तैयार किया था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए कहता है कि वह मोनालिसा भाग गई है और वह तलाश कर रहा है। वीडियो में वह कहता है, 'हैलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर-पुष्कर आया हुआ हूं, मोनालिसा भाग गई है, उसे ढूंढने अजमेर-पुष्कर आया हूं।' इंदौर की मोनालिसा से केरलम में शादी रचाने वाले फरमान की तरह दिखने वाले शख्स का वीडियो तेजी से ...