नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल गर्ल बनीं मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी पर संकट के बादल घिर गए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी कर उम्र जांच करने के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश में खरगोन के एसपी को मामले की जांच सौंपी गई है। आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल के अधिकारियों को समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। मोनालिसा को अपनी उम्र से जुड़े दस्तावेज पेश करने होंगे।2025 के महाकुंभ में 16 साल बताई थी उम्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस जारी किया है और 7 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के संज्ञान में यह मामला 27 मार्च को आई एक शिकायत के जरिए आया। इसमें दावा किया गया कि मोनालिसा नाबालिग है। शिकायत के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ मेला ...