कोच्चि, अप्रैल 16 -- प्रयागराज कुंभ मेले में वायरल हुई लड़की मोनालिसा की शादी की जांच के लिए मध्य प्रदेश की महेश्वर पुलिस की एक टीम केरल के कोच्चि शहर में पहुंच गई है। इस टीम में एक महिला अधिकारी सहित कुल पांच सदस्य हैं, जो कि गुरुवार सुबह त्रिक्काकारा पुलिस स्टेशन पहुंचे और स्टेशन हाउस ऑफिसर से मुलाकात की। वे यहां पर मोनालिसा और मोहम्मद फरमान की शादी की जांच करने पहुंचे हैं। जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे फिलहाल कोच्चि में ही रह रहे हैं। उधर MP पुलिस के यहां पहुंचने के बाद मोनालिसा ने स्थानीय पुलिस के पास पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। उधर त्रिक्काकारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उनसे संपर्क कर, उनके स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले फरमान के एक दोस्त के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.