इंदौर, मार्च 12 -- Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ हुआ है, जिसके बाद मोनालिसा ने अपने परिजनों से दूरी बना ली है। दोनों ने केरल में विवाह रचाने के बाद वहीं रहने की योजना बनाई है। इस मामले पर बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि केरल का माहौल और यहां के लोग उन्हें बेहद पसंद आए हैं। उनका कहना है कि यहां उन्हें काफी समर्थन मिला है। मोनालिसा और फरमान की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी और दोनों के बीच करीब छह महीने में ही रिश्ता गहरा हो गया। हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों ने इस विवाह को लेकर आपत्ति जताई है। मोनालिसा के चाचा ने कहा है कि हमारी बेटी पर जादू-टोना किया गया है। इसके बाद शादी करवाई गई है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.