रुद्रपुर, नवम्बर 23 -- गदरपुर। मोनाड पब्लिक स्कूल में शनिवार को मोनाड एन्युअल स्पोर्ट्स समिट (मास) का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर उर्फ मिन्टु व स्कूल प्रबंधक संजय सिंह ने किया। सदन बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मार्च पास्ट में ब्रह्मपुत्र सदन, अनुशासन में नर्मदा सदन, खेल में कावेरी सदन और अन्य सभी गतिविधियों में गंगा सदन अव्वल रहा l उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन स्कूल की छात्रा मेघा गुंबर और कीर्ति पुनयानी ने किया। यहां नेहा भारद्वाज, अजीत सिंह, राजेश डाबर, मनमोहन सिंह रावत, सजल डाबर, प्रेरणा डाबर, मीनाक्षी रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.