मोनाड विश्वविद्यालय में फार्मासिस्ट दिवस मनाया, एएमआर के प्रति किया जागरूक
हापुड़, सितम्बर 26 -- मोनाड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एएमआर से मुकाबला रहा। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एम. जावेद, प्रतिकुलाधिपति डॉ. एन.के. सिंह, कुलसचिव कर्नल डी.पी. सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमेश कुमार, प्राचार्य प्रो. येश प्रताप सिंह और प्रो. गरिमा गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। डॉ. उमा अग्रवाल ने स्वागत संबोधन दिया। कुलपति ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की चुनौती और इसके प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, लघु नाटिका, भाषण, क्विज, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: एएमआर के खतरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.