हापुड़, नवम्बर 8 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कस्तला कास्माबाद स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में तीसरे दिन शनिवार को भी दोपहर बाद छापामार कार्रवाई समाप्त हुई। इसके बाद टीम आवश्यक दस्तावेज आदि अपने साथ लेकर चली गई। फर्जी मार्कशीट घोटाले को लेकर कमाए गए कालेधन की वजह से इस छापामार कार्रवाई की चर्चा है। फिलहाल इस संबंध में टीम की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार तड़के ईडी की टीम निजी वाहनों से कस्तला कास्माबाद स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में पहुंची थी। जहां पर टीम ने मई माह में हुए फर्जी मार्कशीट घोटाले को लेकर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके अलावा टीम ने अर्जुन नगर, स्वर्ग आश्रम रोड और रेलवे रोड पर इसी विश्वविद्यालय में काम करने वाले तीन अन्य कर्मचारियों के घर भी छापामार कार्रवाई की थी। तीनों कर्मचारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.