लखनऊ, जुलाई 20 -- - 1800 से अधिक छात्रों को फर्जी डिग्रियां व मार्कशीट बेचने का मामला यह भी पढ़ें- ईडी ने भसीन इंफोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की 240 करोड़ की संपत्तियां की जब्तआरोपितों ने की 37.66 करोड़ की काली कमाई लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हापुड़ स्थित मोनाड युनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री व मार्कशीट का रैकेट संचालित करने वाले आरोपितों की 25.44 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें फार्म हाउस, कई फ्लैट व लग्जरी वाहन शामिल हैं। यह संपत्तियां आरोपितों व उनके परिवारीजन के नाम खरीदी गई थीं।जांच की प्रक्रिया ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय की टीम इस मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर बे...