नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोहिणी में 'आरंभ पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पुस्तकालय 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे काम करेगा। तीन शिफ्ट में प्रतिदिन 130 से अधिक छात्रों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह पुस्तकालय प्रति शिफ्ट एक हजार प्रति माह के शुल्क पर उपलब्ध होगा। सक्सेना ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए सुरक्षित, संरक्षित और सम्मानजनक स्थान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नए पुस्तकालय के साथ न केवल अध्ययन स्थल बना रहे हैं, बल्कि आशा का संचार भी कर रहे हैं। दिल्ली की नॉलेज कैपिटल को मजबूत बना रहे हैं। इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चंदोलिया भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.