नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करने जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा के मुताबिक, अभियान का केंद्र सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और 'विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी अभियान से जोड़ा गया है। भाजपा हर साल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित करती रही है, लेकिन इस बार इसका दायरा बढ़ाकर एक महीने किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। इस लिहाज से अक्टूबर 2026 में उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पार्...