गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के मालवीयनगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को रानीडिहा में आयोजित कार्यशाला में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार में देश का समग्र विकास हुआ है। बूथ प्रबंधन विषय पर मुख्य वक्ता महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि दुनिया में भारत को सबसे विकसित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। वहीं वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव समर्पण सेवा ही हमारा लक्ष्य है। सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं संचालन मंडल महामंत्री विनय सिंह ने किया l इस दौरान अच्युतानंद शाही, रमेश ...