मोदी सरकार में झारखंड का रेल बजट 16 गुना बढ़ा: वैष्णव मोदी सरकार में झारखंड का रेल बजट 16 गुना बढ़ा: वैष्णव
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को दावा किया कि पिछली सरकारों ने झारखंड की उपेक्षा की थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य के रेल बजट में 16 गुना बढ़ोतरी हुई है। वैष्णव ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद रेलवे की कई परियोजनाओं को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में बेलेघाटा-सेक्टर पांच मेट्रो रेल मार्ग का महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नई संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार रेलवे के पूरे ढांचे के विकास पर काम कर रही है। सरकार इस बात को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है कि रेलवे का इस्तेमाल मुख्य रूप से मध्यम और कम आय वर्ग के लोग करते हैं। वैष्णव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.