नई दिल्ली, जुलाई 1 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल होने वाला है। कई मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है या उनके विभाग बदले जा सकते हैं। मोदी कैबिनेट में आखिरी फेरबदल पांच साल पहले यानी पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार और फेरबदल 7 जुलाई 2021 को हुआ। यह उनके 2019 के सत्ता में वापसी के बाद का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल पुनर्गठन था। इस फेरबदल में 12 मंत्रियों को हटाया गया था, जबकि 43 नेताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के समक्ष शपथ ली थी। इस बदलाव के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या प्रधानमंत्री सहित लगभग 77-78 हो गई, जो संवैधानिक सीमा 81 से थोड़ी कम थी।दिग्गजों की हुई थी कैबिनेट से विदाई इस फेरबदल की सबसे बड़ी चर्चा उन 12 मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर थी, जिन्हें...