मोदी सरकार बांट रही क्रेडिट कार्ड, 50 दिन तक बिना ब्याज के कर सकते हैं खर्च
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें लाभार्थी को क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे खर्च करने को मिलता है। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) है। मोदी सरकार की इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को RuPay रिटेल (पर्सनल) क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के जरिए रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वाले छोटे कारोबारियों को जरूरत पड़ने पर आसानी से अतिरिक्त पैसे मिल सकेंगे। खास बात यह है कि समय पर भुगतान करने पर लाभार्थी को 20 से 50 दिनों तक बिना ब्याज के क्रेडिट का लाभ मिलेगा।किसे मिल सकता है फायदा? सरकार के अनुसार, इस सुविधा का लाभ उन्हीं स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा जिन्होंने PM स्वनिधि योजना के तहत दूसरे चरण का लोन पूरी तरह चुका दिया है और वे तीसरे चरण के लोन के लिए पात्र हैं या पहले ही तीसरा लोन ले चुके हैं। जिन लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.