हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 18 -- बिहार में मनरेगा के श्रमिकों को पिछले दो महीने से उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है। इससे राज्य के करीब 20 लाख श्रमिकों की बकाया मजदूरी की राशि 850 करोड़ रुपये हो गई है। मजदूरी नहीं मिलने से श्रमिक काफी परेशान हैं। वहीं, मनरेगा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण मजदूरी का भुगतान बंद है। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार से शीघ्र राशि भुगतान का आग्रह किया है, ताकि मजदूरी से श्रमिक वंचित न रहें। ग्रामीम विकास विभाग के अनुसार 14 जनवरी के बाद से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। जहां मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं मनरेगा में सामग्री मद की राशि का बकाया भी 4300 करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र ने सामग्री मद में 200 करोड़ का भुगतान पिछले सप्ताह में किया है, पर यह जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.