मोदी सरकार ने LPG गैस पर बदला इंतजाम, अमेरिका से ली जा रही मदद
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की खरीद तेजी से बढ़ाई है। समुद्री सूचना कंपनी केप्लर के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। केप्लर के मुताबिक, भारत ने अगस्त में अमेरिका से करीब 6.2 लाख टन एलपीजी का आयात किया है जबकि जुलाई में यह मात्रा 8.9 लाख टन थी। अगस्त में अमेरिका से हुई आपूर्ति भारत के कुल एलपीजी आयात का 73 प्रतिशत से अधिक रही।खाड़ी देशों से आयात में गिरावट इसके मुकाबले खाड़ी देशों से एलपीजी आयात में तेज गिरावट आई है। अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत को करीब 1.4 लाख टन और कतर से करीब 60,000 टन एलपीजी मिली। सऊदी अरब ने जुलाई और अगस्त में भारत को कोई एलपीजी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.