हमीरपुर, मार्च 18 -- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 18 मार्च यानी बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक मेटा पर फोटो शेयर करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया। साध्वी निरंजन ज्योति ने मेटा पर अपने पोस्ट की शुरुआत देवी स्तुति मंत्र से की। उन्होंने लिखा, 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥ नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.