नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- बिहार के किसानों की मिट्टी जांच के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र ने झटका दे दिया है। केंद्र सरकार ने बिहार के प्रस्ताव में 75 फीसदी की कटौती कर दी है। राज्य की ओर से 2026-27 में 6 लाख मिट्टी नमूना जांच का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। लेकिन केंद्र ने डेढ़ लाख मिट्टी नमूना जांच के लिए मंजूरी दी है। मिट्टी जांच के लिए केंद्र द्वारा प्रस्ताव में कटौती किये जाने के बाद अब कृषि विभाग नये सिरे से जिलावार लक्ष्य तय कर रहा है। जिलावार लक्ष्य तय होने के बाद इसे फिर केंद्र सरकार को भेजेगा। इसके पहले 2025-26 में बिहार को 3 लाख मिट्टी नमूना जांच का लक्ष्य मिला था। पिछले साल की तुलना में लक्ष्य आधा कर दिया गया है। इससे पहले 2024-25 में 5 लाख मिट्टी नमूना जांच का लक्ष्य रखा गया था। 2023-24 में 2 लाख मिट्टी नमूना जांच का लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.