नई दिल्ली, मई 19 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS ने देश के एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम के अगले चरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए E22, E25, E27 और E30 जैसे हाई एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए आधिकारिक मानक नोटिफाई कर दिए हैं। यह मानक पेट्रोल में 22 से 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाकर तैयार किए जाने वाले ईंधन के लिए हरी झंडी देता है। यह ईंधन विशेष रूप से पेट्रोल इंजन वाले वाहनों में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निफ्टी 50 इंडेक्स में होगी BSE की एंट्री, विप्रो को लग सकता है झटका सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल की ईरान से जंग की वजह से दुनियाभर में ईंधन का संकट बढ़ गया है। इस माहौल में पीएम नरेंद्र मोदी देश के भीतर...